ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ रामपाल ने दायित्वों का किया निर्वहन- उप संचालक जनसम्पर्क

 जनसम्पर्क कार्यालय के चौकीदार रामपाल पनिका हुए सेवा निवृत्त

शहडोल। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल में पदस्थ चौकीदार  रामपाल पनिका के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसम्पर्क श्री जी.एस. मर्सकोले ने कहा कि रामपाल पनिका ने अपने 36 वर्ष के शासकीय सेवाकाल में दायित्वों का ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं बखूबी निर्वहन किया, उनके कार्य एवं सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होना एक शासकीय प्रक्रिया है। शासकीय सेवा में आने के बादे एक दिन सेवा निवृत्त होना पड़ता है।

     सहायक संचालक जनसम्पर्क  गजेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि चौकीदार का दायित्व महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण होता है, जिसे श्री पनिका ने सफलतापूर्वक निभाया। इस जिम्मेदारी को सेवा निवृत्त चौकीदार रामपाल पनिका ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया है जो सराहनीय है।

     सेवानिवृत्त चौकीदार  रामपाल पनिका ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1990 से 30 सितम्बर 2026 तक जनसम्पर्क कार्यालय में सेवाएं दीं। मेरे कार्यकाल को सफल बनाने में अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने अपना सहयोग प्रदान किया जो मुझे हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। 

इस अवसर पर उप संचालक एवं सहायक संचालक ने श्री रामपाल पनिका को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार  वीरेंद्र प्रताप सिंह, जुबेर खान, कृष्णा तिवारी, आशीष कचेर, विश्वास हलवाई, सूरज पयासी, दीपक सिंह, सूर्यप्रताप सिंह सहित जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post